
धनबाद(DHANBAD):आज धनबाद विधायक सह विधानसभा सचेतक राज सिन्हा द्वारा अरलगढ़िया पंचायत अंतर्गत महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।
ए टाइप सब स्टेशन से शिव शंकर नगर तालाब होते हुए प्रेम नगर कॉलोनी होते हुए पुटकी भागा मुख्य सड़क तक,
शिव शंकर नगर तालाब से मनबोध सिंह के आवास होते हुए राजपूत बस्ती तक निर्मित की जाएंगी।
इस सड़क निर्माण परियोजना से स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही बरसात एवं अन्य मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। वर्षों से लंबित यह मांग अब पूरी हो रही है, जिससे आम जनता में हर्ष का माहौल है।
विधायक राज सिन्हा ने इस अवसर पर कहा
“जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा संकल्प है। सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रत्येक लोगों तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। आने वाले समय में और भी विकास योजनाएं शुरू की जाएंगी।”
इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों मौजूदगी रही। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे:
प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, रवि सिन्हा, विकास मिश्रा, राजू सिंह, सदानंद बर्नवाल, रूपेश पासवान, विकास चौधरी, शिवनंदन पासवान, राहुल सिंह सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक।
कार्यक्रम का संचालन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

