धनबाद वासियों के लिए राहत की खबर, 15 से 20 दिनों में बरमसिया पुल पर छोटी गाड़ियों का आवागमन होगा शुरू, उपायुक्त ने किया मरम्मती कार्य का निरीक्षण….

धनबाद वासियों के लिए राहत की खबर, 15 से 20 दिनों में बरमसिया पुल पर छोटी गाड़ियों का आवागमन होगा शुरू, उपायुक्त ने किया मरम्मती कार्य का निरीक्षण….

धनबाद(DHANBAD):धनबाद वासियों के लिए राहत की खबर है। हीरापुर से बरमसिया होकर बैंक मोड और बैलगाड़िया बलियापुर आने जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क बरमसिया ओवरब्रिज पर फिर से अगले 15 से 20 दिनों में आवागमन शुरू हो सकता है। बुधवार को धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने पुल पर चल रहे मरम्मती कार्य का जायजा लिया।

इस दौरान धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि पुल पर मरम्मती कार्य जारी है। निर्धारित समय पर काम पूरा हो यही प्रयास है। लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पुल पर वाहनों के आवागमन बंद रहने से बैंक मोड ओवर ब्रिज के अलावे पॉलिटेक्निक रोड पर भी ट्रैफिक लोड बढ़ा है। ऐसे में ट्रैफिक लोड कम करने के दिशा में कार्य को युद्ध स्तर पर सम्पन्न करने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि अगले 15 से 20 दिनों में छोटी गाड़ियों का परिचालन पुल पर शुरू हो जायेगा। वहीं, ट्रक एवं अन्य बड़ी गाड़ियों का परिचालन नए साल से ही मुमकिन है।

NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *