धनबाद(DHANBAD):दिनांक 22/4/25 से भारतीय रेडक्रास समिति धनबाद में वाह्य विभाग की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा डाक्टर जिम्मी अभिषेक के द्वारा सुचारू रूप से शुरू की गई जिसमें 9 पेशेंट ने परामर्श एवं मुफ्त में दवा मलहम लिया आवश्यकता एवं उपलब्धता अनुसार।
इसी क्रम में गणेश चक्रवर्ती ने अपने द्वारा निःशुल्क सेवा देने का एलान किया वो प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क सेवा बहाल रखेंगे बहरेपन की जांच, ओटीजम बच्चे एवं हकलेपन के लिए स्पीच थैरेपी, देंगे।
प्रत्येक बुधवार को डाक्टर मेज़र चंदन के द्वारा वाह्य विभाग की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी भारतीय रेडक्रास समिति धनबाद में
आज के निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा में चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्वेताम्बरा पाठक, कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह एवं आजीवन सदस्य लीला मांजी एवं गणेश चक्रवर्ती एवं अन्य उपलब्ध रहें।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

