धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल में लोकआस्था का महापर्व छठ धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। राजेंद्र सरोवर में व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय महापर्व का समापन किया। इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा और सेवा भाव के लिए विशेष इंतजाम किए थे।
छठ महापर्व के दौरान धनबाद के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। गोताखोर और पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी तरह की कोई परेशानी न हो। धनबाद जिला प्रशासन ने छठ महापर्व के मद्देनजर विशेष तैयारियां की थीं। घाटों की साफ-सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी।
श्रद्धालु ने काफी बढ़चढ़कर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में पारम्परिक पूजा के साथ उदयीमान सूर्य को उपासना अर्ध्य देकर आज छठ पूजा सम्पन्न किया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

