धनबाद(DHANBAD):अस्मिता लीग एथलेटिक्स मीट का आयोजन रविवार को धनबाद के बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया। देश और राज्यो की लड़कियों को खेल में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स संघ के द्वारा विभिन्न राज्यो और जिलों मे किया जा रहा है। इसी के तहत आज धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ के द्वारा भी धनबाद में इसका आयोजन किया गया। जिसमें 14 और 16 वर्ष की आयु की लड़कियों ने लांग जम्प, हाई जम्प, डिस्कस थ्रो, रनिंग सहित कई खेलो में हिस्सा लिया। वही प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरुस्कृत भी किया गया।
इस कार्यक्रम का उदघाटन जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा और आईआईटी आईएसएम की खेल पदाधिकारी डॉ अनिता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आई आईआईआईटी आईएसएम की खेल पदाधिकारी डॉ अनिता कुमारी ने लड़कियों के लिए सरकार द्वारा कराए जा रहे इस तरह के खेल आयोजन की सराहना की। वही आज के इस आयोजन में अस्मिता लीग एथलेटिक्स मीट के पर्यवेक्षक चंदन मेहता, धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ के महासचिव बंधन टोप्पो, कोषाध्यक्ष जुबेर आलम, तारक नाथ दास सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

