सिंदरी(SINDRI): झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। प्रत्याशी प्रचार -प्रसार के दौरान क्षेत्र में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं एवं अवसर और दृष्टिकोण के साथ विकास कार्य को गति देने का वादा कर रहे हैं। धनबाद में 29 मेयर प्रत्याशी चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रत्याशियों से शहरी गंदगी, जर्जर नाली, खराब सीवरेज सिस्टम, स्वास्थ सेवा का अभाव, उदासीन शिक्षा प्रणाली जैसे जनमुद्दे बने हुए हैं। या यूं कहे की जनता द्वारा तीखे सवालों की लिस्ट प्रत्याशियों के समक्ष परोसी जा रही है।
मंगलवार को मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में भव्य चुनावी रैली व जनसंपर्क अभियान चलाया। चासनाला से गाजे- बाजे के साथ संध्या लगभग 3:00 बजे से निकाली गई जनसंपर्क रैली कांड्रा बाजार, गौशाला बाजार, अटल चौक , डोंमगढ स्थित शिव मंदिर, साईं मंदिर, कल्पना टॉकीज के सामने गोलंबर में स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वहां से पैदल सभा स्थल नेहरू मैदान पहुंचे। इस दौरान भव्य आतिशबाजी और फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। मंच पर उपस्थित गौरव वक्क्ष उर्फ लक्की सिंह एवं दीपक कुमार दीपू ने उन्हें तलवार एवं फूलों के बड़े भारी भरकम फूलों की माला से उन्हें स्वागत किया । मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 29 प्रत्याशियों ने मेयर पद के लिए नामांकन किया है , जब- जब चुनाव आता है प्रत्याशी सिंदरी और धनबाद में नजर आते हैं। मैं धनबाद की जनता को अस्वस्त करना चाहता हूं कि नगर निगम की प्रत्येक योजना को धरातल में लाऊंगा। धनबाद की जनता के लिए 24 घंटे मेरे द्वारा खुले हुए हैं। सभा के सभापन के बाद काफिला शहरपुरा मार्केट में पहुंचा जहां संजीव सिंह ने दुकानदारों से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के क्रम में सिंदरी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां सिंदरी गुरुद्वारा कमेटी ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद शहर के इर्द-गिर्द गांवों में जनसंपर्क करते हुए उन्होंने बताया कि मेयर के चुनाव पेपर पर 28 वां नंबर हमारा चुनाव चिन्ह ऊन और सिलाई (कांटा) अंकित है।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

