धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम मेयर चुनाव की मतगणना में 8वें राउंड के बाद तस्वीर लगभग साफ हो गई है। ताजा रुझानों के अनुसार संजीव सिंह ने निर्णायक बढ़त बना ली है और अब सिर्फ आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
शुरुआती राउंड से ही संजीव सिंह बढ़त बनाए हुए थे, जो हर अगले राउंड में और मजबूत होती चली गई। 8वें राउंड के बाद उनकी स्थिति बेहद मजबूत मानी जा रही है।
मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों में उत्साह का माहौल है। ढोल-नगाड़ों और जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं प्रशासन की ओर से अंतिम औपचारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।
यदि मौजूदा रुझान बरकरार रहते हैं, तो धनबाद को जल्द ही नया मेयर मिल जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद ही परिणाम की औपचारिक पुष्टि की जाएगी।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट
