धनबाद(DHANBAD): शुक्रवार को धनबाद में ‘99G स्पोर्ट्स’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मेयर संजीव सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और रिबन काटकर नए बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 99 ग्रुप के संचालक श्याम पांडे ने मेयर को अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया।
उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद में इस तरह के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विकसित होना सकारात्मक संकेत है। इससे शहर के बच्चों और युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्र खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का मंच प्रदान करेंगे, जिससे वे अपने प्रतिभा को निखार सकेंगे।
वहीं संचालक श्याम पांडे ने बताया कि धनबाद में बैडमिंटन कोर्ट की संख्या सीमित है, ऐसे में इस नए कोर्ट के शुरू होने से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां बच्चे और युवा नियमित अभ्यास कर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस स्पोर्ट्स सेंटर में मात्र 999 रुपये प्रति माह के शुल्क पर बैडमिंटन का अभ्यास किया जा सकेगा।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

