धनबाद (DHANBAD): विधानसभा चुनावों धनबाद जिले की 6 में है। सिटी एनडीए ने अपने पते खोल दिए है . टुंडी पर थोड़ा संराय है। वहीं, महागठबंधन में भी सीटों के बंटवारे पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो चुकी है। धनबाद, झरिया और बाघमारा सीट से कांग्रेस और टुंडी से इरामुमो का लड़ना लगभग तय है। साल 2019 के चुनावों में भी इन सीटों पर यही पार्टियां लड़ी थी। निरसा और सिंदरी सीटों की मांग इस बार भाकपा माले कर रही है, जिसमें मासस का विलय हो चुका है। इन दोनों सीटों पर पिछले चुनावों में मासस ने अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन वह महागठबंधन में नहीं थी। मासस से ही निरसा के विधायक रहे अरुप चटर्जी का कहना है कि वे इस बार भी अपनी परंपरागत सीट से भाकपा माले के टिकट पर उतरेंगे। उनके मुताबिक, सिंदरी सीट से उनके पुराने साथी आनंद महतो के बेटे चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो प्रत्याशी होंगे। हालांकि, महागठबंधन की ओर से इसकी घोषणा होना बाकी है। पिछले चुनावों में इन दोनों सीटों पर झामुमो ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन में सीट शेयिरंग को लेकर भाकपा माले के साथ जो बातचीत चल रही है, उसमें झामुमो अपने कोटे की ये दो सीटें भाकपा माले को दे सकता है। एक-दो दिनों में महागठबंधन उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकता है। भाकपा माले का राज्य की 6 सीटों पर दावा: भाकपा माले के नेता अरूप चटर्जी का कहना है कि • महागठबंधन में भाकपा माले 6 सीटों की मांग कर रहा है। इनमें सिंदरी व निरसा के साथ गिरिडीह जिले की बगोदर, राजधनवार, जमुआ और पलामू जिले की पांकी सीट भी शामल है।…..
धनबाद अजय, सुल्तान, रवि, अशोक, मयूर, विजय, शमशेर, राशिद, बैभव समेत कई नाम
कांग्रेस से पूर्व मंत्री मन्त्रान मल्लिक खड़े होते रहे हैं, पर अस्वस्थ होने के कारण इस बार उनके चुनाव लड़ने की उम्मीद कम है। इसे देख 58 नेताओं ने दावेदारी की है। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष अजय दुबे, सुल्तान अहमद, रवि चौधरी, अशोक सिंह, मयूर शेखर झा, विजय सिंह, शमशेर आलम, राशिद रजा, वैभव सिन्हा, मनोज यादव आदि शामिल हैं।
निरसा भाकपा माले को मिल सकती है सीट, पूर्व विधायक अरुप चटर्जी की है दावेदारी
भाजपा ने सीटिंग विधायक अपर्णा सेनगुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। महागठबंधन में यह सीट भाकपा माले के खाते में जाने की पूरी संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो तो पूर्व पूर्व विधायक अरुप चटर्जी भाकपा माले के उम्मीदवार होंगे। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है।…
टुंडी: मथुरा महतो इस सीट से हैं विधायक, इस बार भी उन्हें ही टिकट मिलने की उम्मीद
टुंडी विधानसभा सीट को एनडीए ने होल्ड पर रखा है। महागठबंधन में यह सीट पिछली बार की तरह झारखंड मुक्ति मोचों के खाते में ही रह सकती है। मथुरा महतो यहां से विधायक हैं। इस बार भी उन्हें ही उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है। हालांकि, कई अन्य नेता भी इस सीट पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं।….
सिंदरी भाकपा माले इस सीट पर कर रही है दावा, बबलू महतो हो सकते हैं उम्मीदवार
भाजपा ने निवर्तमान विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है। सीट शेयिरंग में भाकपा माले को यह सीट जाती है, तो इस बार पूर्व विधायक आनंद महतो के पुत्र चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो सिंदरी सीट से चुनाव लड़ने की उम्मीद है। पार्टी के नेता भी ऐसा ही कह रहे हैं।….
बाघमारा: कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर दावेदार, रोहित व लाल के भी नाम
भाजपा ने सांसद बुलू महतो के भाई शत्रुघ्न महतो को टिकट दिया है। महागठबंधन में सीट कांग्रेस को मिलने की संभावना है। पिछले विधानसभा चुनावों में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो महज 864 मतों से हार गए थे। कांग्रेस एक बार फिर उन पर दांव खेल सकती है। रोहित यादव व एके लाल भी दावेदारी कर रहे हैं।….
झरिया: कांग्रेस के टिकट पर लगातार दूसरी बार पूर्णिमा सिंह की उम्मीदवारी लगभग तय
झरिया सीट पर भाजपा ने रागिनी सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार भी वे इस विधानसभा से चुनाव लड़ी थीं, पर कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह से हार गई थी। कांग्रेस की ओर से फिर पूर्णिमा नीरज सिंह की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। दावेदारी कई अन्य नेताओं की भी है।…
NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

