धनबाद में 20 सूत्री समिति के लिए प्रभारी जिला मंत्री नियुक्त करने की मांग उठी…

धनबाद में 20 सूत्री समिति के लिए प्रभारी जिला मंत्री नियुक्त करने की मांग उठी…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिला 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने मीडिया को बताया कि धनबाद में प्रभारी मंत्री की नियुक्ति नहीं होने से जिला का विकास कार्य अवरुद्ध होता है.

समिति का विस्तारीकरण के लिए यह आवश्यक है कि झारखण्ड सरकार के द्वारा प्रभारी मंत्री नियुक्त किया जाए. उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी दिनों में आनेवाले मानसून को देखते हुए जितने भी जर्जर सड़क एवं नालियाँ है उसकी अविलम्ब मरम्मती नगर निगम कराए,साथ ही बिजली समस्या का निदान हो, धनबाद सीओ कार्यालय में व्याप्त भ्र्ष्टाचार दूर हो,जमीन का मोटेशन कराने के लिए लोगों को छह छह माह तक कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े ऐसी व्यवस्था लाने हेतु अविलम्ब उपायुक्त से मिलकर उन्हें सारी बातों से अवगत कराने का निर्णय लिया गया है.

NEWS ANP के लिए गोविंद की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *