धनबाद में 2 अप्रैल को RSS की बड़ी गोष्ठी, Sunil Ambekar करेंगे संबोधन….

धनबाद में 2 अप्रैल को RSS की बड़ी गोष्ठी, Sunil Ambekar करेंगे संबोधन….

धनबाद(DHANBAD): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी’ में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर 2 अप्रैल 2026 को धनबाद आ रहे हैं, उनका कार्यक्रम कोयला भवन प्रांगण के कम्युनिटी हॉल में 11 बजे से रखा गया है, श्री अंबेकर धनबाद महानगर में प्रमुख जन :- सामाजिक नेतृत्व, धार्मिक क्षेत्र, आर्थिक, प्रशासनिक, न्यायिक, चिकित्सा, प्रबुद्ध नागरिक, कला क्षेत्र, कीड़ा (खेल),वैज्ञानिकों व समाज के एनी प्रमुख लोगों को करेंगे संबोधित।

बताते चले की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण किया है । व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण ही संघ कार्य का मुख्य उद्देश्य है।
संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त विजयदशमी 2025 से विजयदशमी 2026 तक 7 प्रकार के कार्यक्रमों में यह पांचवा कार्यक्रम है। इस गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर जी का पाथेय सभी को प्राप्त होगा अंत में जिज्ञासा समाधान का भी अवसर मिलेगा।
आप सभी इस प्रमुख जन गोष्ठी में सादर आमंत्रित हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *