धनबाद(DHANBAD): सीजीएचएस बेड यूनिट के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक रॉय की अध्यक्षता में आशुतोष कुमार दुबे, एसपीएम – धंसार कार्यालय को उनकी सामाजिक सेवा और जनहित में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
दुबे ने वर्षों से जनसाधारण के कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य किया है। वे CGHS घरबुढ़ समिति के प्रतिष्ठित सदस्य भी हैं और अपने सक्रिय योगदान से समुदाय में विशेष पहचान रखते हैं।
इस अवसर पर CGHS धारकों, डॉक्टरों और सहयोगी टीम ने उन्हें उनके समर्पित प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई और आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद और सेवा के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया।
इस सम्मान ने दुबे के सामाजिक कार्यों और मानव सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और भी मजबूत किया है, जो सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

