धनबाद(DHANBAD): 07 फरवरी 2025 को एप्पल रेस्टोरेंट, धनबाद में देशज अभिकर्म की ओर से वायु प्रदूषण पर एक चर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण सखी की टीम ने बाघमारा प्रखंड के पांच पंचायतों – चतरुटांड़, पड़ूगोड़ा, हथुदीह, टेटुलिया 2 और महुदा में किए गए वायु प्रदूषण अध्ययन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में बताया गया कि इन क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है और इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।
इस रिपोर्ट को प्रस्तुत करने वाली सखी टीम में रेनू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सुषमा देवी, मालती देवी और अमीना खातून शामिल थीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा रत्नाकर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राजीव शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संदीपा जी, कल्पना झा, पिंकी गुप्ता, शालिनी मिश्रा, विकास कुमार, सपन कुमार, संतोष कुमार, आशीष और देशज अभिकर्म के शेखर जी मौजूद थे।
इस अवसर पर सभी ने बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता जताई और इसे कम करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

