धनबाद(DHANBAD):धनबाद में लोजपा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की 43वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
धनबाद महानगर लोजपा जिलाध्यक्ष रुदल पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मिलकर चिराग पासवान का जन्मदिन मनाया। इस दौरान केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
जिलाध्यक्ष रुदल पासवान ने इस मौके पर कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को जीत दिलाने के लिए पार्टी पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। साथ ही उन्होंने धनबाद जिला में लोजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

