
धनबाद(DHANBAD): नगर निगम चुनाव के तहत आज मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने बाबूडीह, पांडर पाला, मटकुरिया, गोधर, केंदुआ, करकेंद, कुस्तौर एवं पुटकी समेत विभिन्न क्षेत्रों में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। पूरे दिन चले इस सघन दौरे के दौरान हर क्षेत्र में जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा शहर नारों से गूंज उठा।
“धनबाद का मेयर कैसा हो – संजीव सिंह जैसा हो” के गगनभेदी नारों के बीच समर्थकों ने फूल-मालाओं, गाजे-बाजे और उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपार स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
जनसंपर्क के दौरान संजीव सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं को सुना और नगर के तेज़, पारदर्शी एवं समग्र विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल पद का नहीं, बल्कि धनबाद के भविष्य को नई दिशा देने का अवसर है।
दिनभर चले इस ऐतिहासिक जनसंपर्क अभियान ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि हर क्षेत्र से मिल रहा अपार समर्थन और जनआशीर्वाद शहर में एक नई लहर पैदा कर चुका है। संजीव सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों के प्रेम, विश्वास और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनका सर्वोच्च दायित्व होगा।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
