धनबाद में महापौर प्रत्याशी बबलू पासवान का जनसंपर्क अभियान तेज…

धनबाद में महापौर प्रत्याशी बबलू पासवान का जनसंपर्क अभियान तेज…

धनबाद(DHANBAD): नगर निगम चुनाव को लेकर धनबाद में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। महापौर प्रत्याशी शान्तनु कुमार चंद्रा उर्फ बबलू पासवान ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने गोधरा (वार्ड–13), पासी धौड़ा (वार्ड–9), कच्ची बलिहारी (वार्ड–10), बरमसिया स्थित दुर्गा मंडप (वार्ड–29), कार्मिक नगर स्थित न्यू बीसीसीएल कॉलोनी और मटकुरिया (वार्ड–32) में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया।

जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने स्वच्छता, सड़क, जलनिकासी और पेयजल की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कई इलाकों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और योजनाबद्ध विकास की मांग की गई। लोगों ने पारदर्शी व्यवस्था, ईमानदार नेतृत्व और जवाबदेह प्रशासन की अपेक्षा जताई।

बरमसिया स्थित दुर्गा मंडप में उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया, वहीं कार्मिक नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामाजिक न्याय और समानता के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

मटकुरिया सहित अन्य वार्डों में मिले समर्थन पर बबलू पासवान ने कहा कि जनता का विश्वास उनके लिए जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वच्छ, सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध रूप से विकसित धनबाद के निर्माण के लिए ठोस और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *