धनबाद(DHANBAD): मिथिलांचल के महान कवि, साहित्यकार एवं दरबारी कवि विद्यापति ठाकुर की पुण्यतिथि पर सोमवार को विद्यापीठ समिति धनबाद की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। लुबी सर्कुलर रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विद्यापति ठाकुर ने अपने साहित्यिक योगदान और भक्तिमय रचनाओं के माध्यम से मिथिलांचल सहित पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनकी काव्य रचनाएँ आज भी समाज को प्रेरित करती हैं।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई है और आगे भी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

