धनबाद(DHANBAD): राजस्व प्रशासन में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद गोविंदपुर अंचल के सीआई कुमार सत्यम भारद्वाज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। उनके खिलाफ पंजी-2 में छेड़छाड़ कर मूल रैयत की जगह दूसरे का नाम जोड़ने का आरोप लगाया गया है। यह घटना 2018 में लातेहार के बालूमाथ अंचल में उनके पदस्थापन के दौरान हुई थी।
विभागीय जांच के बाद प्रशासन ने उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश दिया है। इस बीच, राजस्व कर्मचारी नेहा सिंह को उनका प्रभार सौंपा गया है।
कुमार सत्यम भारद्वाज ने विभागीय कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनके रिटायरमेंट में अब केवल छह महीने बाकी थे, लेकिन भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते यह कदम उठाया गया। प्रशासन ने इस कार्रवाई को धनबाद जिले में पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
