धनबाद में भाजपा मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के समर्थन में विशाल पदयात्रा….

धनबाद में भाजपा मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के समर्थन में विशाल पदयात्रा….

धनबाद(DHANBAD): नगर निगम के भाजपा मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के समर्थन में कतरास क्षेत्र में भव्य पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में Dhullu Mahato (धनबाद सांसद) एवं Shatrughan Mahato (बाघमारा विधायक) ने हजारों समर्थकों के साथ भाग लिया।
पदयात्रा की शुरुआत कतरास के भगत सिंह चौक से हुई और यह कतरी नदी होते हुए स्वास्तिक प्लाजा तक पहुंची। पूरे मार्ग में गाजे-बाजे और नारों के साथ कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने जनता से अपार समर्थन और आशीर्वाद की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने सांसद, विधायक एवं मेयर प्रत्याशी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। समर्थकों का कहना था कि यह “विजय संकल्प पदयात्रा” ऐतिहासिक जीत का प्रतीक बनेगी।
नेताओं ने विश्वास, समर्पण और संकल्प के साथ नगर विकास का वादा दोहराया और जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *