धनबाद में बीजेपी महानगर और ग्रामीण की संयुक्त बैठक ..मंत्री हफिजूल हसन के बयान का विरोध करेगी भाजपा…23अप्रैल को आक्रोश मार्च एवं प्रदर्शन की घोषणा…

धनबाद में बीजेपी महानगर और ग्रामीण की संयुक्त बैठक ..मंत्री हफिजूल हसन के बयान का विरोध करेगी भाजपा…23अप्रैल को आक्रोश मार्च एवं प्रदर्शन की घोषणा…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर एवं ग्रामीण जिला की संयुक्त बैठक झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के संविधान विरोधी ब्यान एवम क्रियाकलाप के खिलाफ आयोजित होने वाले आगामी 23/04/2025 को विशाल आक्रोश मार्च एवम प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर हुई. साथ ही आगामी अन्य कार्यक्रमों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा कर विशेष रणनीति बनाई गई. आज की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष श्रवण राय एवं राम प्रसाद महतो की अध्यक्षता में हुई.

सर्वप्रथम भाजपा के प्रेरणापुंज श्रधेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं सामूहिक राष्ट्रगान के बाद बैठक की शुरुआत की गई.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष सरवन राय ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में आगामी 21.4.2025 को झरिया अग्रवाल धर्मशाला में संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर पर एक संगोष्ठी सुबह 11:00 से होगी, जिसके मुख्य अतिथि झारखंड के प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई जी होंगे साथ ही धनबाद महानगर के सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे .आगामी 21.4.2025 को ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की कशियाटांड़ में आयोजित कार्यक्रम में भी महानगर एवं ग्रामीण जिला के सभी पार्टी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे .कल 20 अप्रैल को न्यू टाउन धनबाद में फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा एक देश एक चुनाव पर आयोजित होने वाले संगोष्ठी पर भी चर्चा हुई. महानगर अध्यक्ष ने श्रवण राय ने कहा कि, झारखंड के हेमंत सरकार के मंत्री सहित झामुमों कांग्रेस वाले संविधान की खुलेआम धज्जियां उड़ाने की बात कह रहे है, जिसे भारतीय जनता पार्टी बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेगी. आगामी 23/04/2024 का आक्रोश मार्च प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए महानगर के सभी 17 मंडलों में एवम ग्रामीण जिला में भी सभी मंडलों में प्रभारी बनाएं गए है.
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण तथा जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने शरीयत को भारत के संविधान से बड़ा बताया है .अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संविधान के प्रति एवम संविधान निर्माता बाबा साहब के प्रति आस्था है तो उन्हें अविलंब हफीजुल हसन को बर्खास्त करना चाहिए. धनबाद सहित पूरे राज्य के भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं संविधान की बेईज्जती करने वालों के खिलाफ सदन से सड़क तक गंभीर आंदोलन को बाध्य है.विधायक सिन्हा ने आगे कहा कि जो संविधान का नहीं वह देश का नहीं और जो देश का नहीं वह किसी का नहीं.संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने संविधान का अपमान किया है.हम किसी को छेड़ते नहीं पर जो भारत के संविधान पर ऊल-जुलूल बयान बाजी करेगा हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं. तुष्टिकरण और संविधान विरोध का पर्याय बन चुकी हेमंत सरकार के निकम्मे मंत्री हफीजुल हसन द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान का अपमान धनबाद और राज्य की आम जनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी.

धनबाद जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि, झारखंड के हेमंत सरकार के मंत्रियों हफीजुल हसन एवं इरफान अंसारी के संविधान विरोधी वक्तव्य पर धनबाद सहित पूरे झारखंड के आम लोगों में उबाल है .भाजपा के सभी कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क अभियान चलाएं और 23 अप्रैल के आक्रोश मार्च प्रदर्शन को सफल बनाएं.

सिंदरी के प्रत्याशी रही तारा देवी ने कहा कि हेमंत सरकार के मंत्री हफीजुल हसन इस्लामी एजेंडा चलाने की कोशिश कर रहे हैं.पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी .सिंदरी विधानसभा से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सहित आम लोग आक्रोश मार्च में शामिल होंगे.
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के मंत्री सरोज सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हफीजुल हसन जैसे मानसिकता वाले मंत्री को संवैधानिक पद से हटाया नहीं जाता तब तक हम विरोध करते रहेंगे झारखंड की हेमंत सरकार में कांग्रेसी नेता कोई संविधान को नकार रहा है तो कोई वक्फ कानून को.इसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.

आज के बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव अग्रवाल भाजपा ग्रामीण जिला के महामंत्री राम प्रसाद महतो निताई रजवार महानगर महामंत्री धनेश्वर महतो आदी थे.
आज के बैठक का संचालन जिला महामन्त्री मानस प्रसून ने किया एवम धन्यवाद ज्ञापन मनोज मिश्रा ने किया.

आज के बैठक मे मुख्य रूप से उपस्थित लोगों मे जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, अजय निषाद,प्रियंका देवी,मोहन कुंभकार, राजकिशोर जैना,रतिरंजन गिरी, योगेंद्र यादव, उचित महतो, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा सिंह, मंडल अध्यक्ष अवधेश साव,राजाराम दत्ता,अनिल शर्मा ,बच्चा कुमार गिरी, अरविंद पाठक, सूरज पासवान, किशोर मंडल ,पारस दास ,विजय सिंह प्रकाश बावरी, संजय कुशवाहा, सनी रवानी ,गोविंद राउत, रंजीत कुमार बिल्लू, अरविंद सिंह ,कालेश्वर साह, दीपक गुप्ता, मनोज रिंकू, उमेश सिंह, जगन्नाथ हरि, तरुण राय, इंद्र मोहन सिंह, तिलक मंडल, कुमार राजेश, बिनय कुमार राजवार, संजय चौहान, मनीष कुमार शर्मा सहित सभी जिला पदाधिकारी एवम मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *