धनबाद में बिहार दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन..NDA के सांसद विधायक हुए शामिल…

धनबाद में बिहार दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन..NDA के सांसद विधायक हुए शामिल…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद आज दिनांक 29 3 2025 को भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के द्वारा कोयला भवन कमेटी हॉल में बिहार दिवस 2025 एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन महानगर अध्यक्ष सरवन राय की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया

कार्यक्रम की शुरुआत श्रधेय दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर किया गया.

इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ.जिसमें मंटू व्यास, बबलू कुमार एवम जितेंद्र जीतू ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. इनके गायन से उपस्थित सभी लोग मंत्र मुग्ध हो गए.
आज के कार्यक्रम के बाद बिहारी व्यंजन लिट्टी- चोखा ,दही – चुडा इत्यादि की भी व्यवस्था अतिथियों एवं सभी उपस्थित लोगों के लिए की गई थी.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि औरंगाबाद के पुरुष सांसद सुशील सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जब झारखंड के निर्माण का प्रस्ताव बिहार विधानसभा में पारित हुआ तब पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह और मैं हम दोनों बिहार विधानसभा के सदस्य थे देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई कहा करते थे मित्र बदले जा सकते हैं बदल जाते हैं परंतु पड़ोसी नहीं बदलते इस प्रकार बिहार का पड़ोसी राज्य झारखंड पूरे विश्व में लोकतंत्र का प्रारंभ बिहार से ही हुआ बिहार का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है बिहार के बोधगया में ही भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई आर्यभट्ट गोपाल सिंह नेपाली राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसे एक से बढ़कर एक ज्ञानवान व पूरी दुनिया को रास्ता दिखाने वाले वीर साहित्यकार कवि आदि सभी बिहार की धरती के ही थे.

पूर्व सांसद सुशील सिंह ने आगे कहा कि कुछ महीने के बाद बिहार में चुनाव होने वाला है झारखंड में निवास करने वाले सभी बिहारी भाई बहनों को अपने रिश्तेदारों और परिचित लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करनी है आप सभी के सहयोग से बिहार में 225 से ज्यादा सीट एनडीए जीतेगी और पुणे बिहार में सरकार बनेगा पुरु सांसद सुशील सिंह ने आगे कहा कि झारखंड और बिहार का दिल का नाता है झारखंड और बिहार के संस्कृति और परंपरा को लोग एक दूसरे से साझा करते हैं इसलिए झारखंड में निवास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वह अपनी मातृभूमि और कर्मभूमि दोनों की चिंता समान रूप से करें उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से बिहार भाजपा के चुनाव में अपनी भूमिका एवं दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया. भारतीय जनता पार्टी सदैव से भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती आई है इसलिए भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा भारत एक है हमारा भारत श्रेष्ठ है ऐसा मानता है.

आज की कार्यक्रम में उपस्थित धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश की पहचान ही विभिन्नता में एकता की है इस देश में अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न परिधान बोली भाषा एवं व्यंजनों का उपयोग होता है परंतु पूरा भारत एक है श्रेष्ठ है भाजपा 22 मार्च 29 मार्च तक बिहार दिवस मना रही है सिर्फ बिहार ही नहीं भारतीय जनता पार्टी दूसरे प्रदेशों का भी निर्माण दिवस मनाती है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कश्मीर से धारा 370 ,35 ए हटाकर पूरा भारत एक है होने का संदेश देने का कार्य किया.

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के तक्षशिला में पढ़ने चीन से लोग आते थे भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बिहार के महापुरुषों ने कई कीर्तिमान स्थापित किया. चाहे वह वीर कुंवर सिंह हो जिन्होंने 80 वर्ष की उम्र में भी अंग्रेजों के दांत खट्टे किए चाहे डॉ राजेंद्र प्रसाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अवधारणा है.एक भारत श्रेष्ठ भारत.इस देश की एकता एवं अखंडता के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल ने विपरीत परिस्थितियों में भी पूरे विश्व को संदेश “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया था. उसे बिहार की धरती पर हमने जन्म लिया यह गौरव की बात है इस बिहार को लालू राबड़ी की सरकार ने रसातल में धकेल दिया था हम लालटेन और डिलीवरी युग में चले गए थे पटना जंक्शन एवं गांधी मैदान को भी गिरवी रख दिया गया था जब बिहार में इंडिया की सरकार बनी तब बिहार का विकास हुआ चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो या स्वास्थ्य चाहे रोड हो या बिजली आज बिहार में इंडिया की सरकार में सभी अव्वल है बिहार की धरती ज्ञान ,शौर्य, और वीरता की धरती है.

बीजेपी झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष कार्यक्रम के संयोजक बालमुकुंद सहाय ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुध गुरु गोविंद सिंह चंद्रगुप्त बिरसा मुंडा सिद्धू कान्हू की महान धरती बिहार ही है बीच के कालखंड में बिहार की सट्टा ऐसी हाथों में आई कि बिहार 20 वर्ष पीछे चला गया इसलिए हम सभी ने ठाना है कि दोबारा ऐसी गलती ना हो और बिहार चुनाव में हम झारखंड के बिहारवासी भी अपनी महती भूमिका निभाएं.

बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी संजय पांडे ने कहा कि भूदान में सर्वप्रथम बिहार ने ही भुदान किया था.देश में मोदी जी की सरकार है नहीं तो आज भारत में बांग्लादेश जैसा हालात बन जाता.भाजपा मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है. बिहार व झारखंड के रिश्ते को पुनः मजबूत करने की जरूरत है कहा कि झारखंड में निवास कर रहे हैं लाखों लोगों की जन्मस्थली और कर्मस्थली भले दो अलग राज्य हैं किंतु प्रत्येक बिहारी नागरिक दोनों राज्यों को मां की तरह सम्मान देता है.
महानगर अध्यक्ष सरवन राय ने कहा कि इस दुनिया में बिहार के लोगों की पहचान मेहनतकश कर्मठ एवं इमानदार के रूप में होती है बिहार शिक्षा राजनीतिक विज्ञान सभी क्षेत्रों में आगे है भारतीय जनता पार्टी शिष्य नेतृत्व के द्वारा बिहार चुनाव में हम झारखंड वासियों की जो भी जिम्मेवारी तय करेगा हम उसे पूरी तन्मयता से पूरा करेंगे.

आज के कार्यक्रम का संचालन जिला महामन्त्री मानस प्रसून ने किया.

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कर समिति के सदस्य चंद्रशेखर सिंह राजकुमार अग्रवाल सत्येंद्र कुमार, रमेश राही, महावीर पासवान जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, जदयू के शुसील सिंह, प्रदीप सिंह, अजय निषाद, शेखर सिंह, पंकज सिन्हा, भारतीय मजदूर संघ के धर्मजीत चौधरी, बिंदेश्वरी प्रसाद, प्रदीप सिंह,वीरेंद्र हाँसदा, विष्णु त्रिपाठी, प्रियंका देवी, रीता यादव, गीता सिंह, नित्यानंद मंडल, धर्मजीत भुइयाँ, रवि सिन्हा, रुन्कि गुप्ता, विभा सिंह, शिल्पी घोष, महेंद्र शर्मा, उचित महतो, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु कुमार, रौशनी सिंह, विज्येंद्र शर्मा, राजाराम दत्ता, कृष्णा राउत, सन्नी कुमार, विकास मिश्रा, संजय कुशवाहा, सरमिस्ठा ठाकुर, सुशीला देवी, हुल्लास दास, मनोज मालाकार, किशोर मंडल, आनंद पांडेय, राजेश साव, राजेश पासवान सहित विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी, महिलाएं हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *