धनबाद(DHANBAD): झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट (JGVT) धनबाद की ओर से बाल विवाह रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजन किया गया।
झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट, बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण कार्यक्रम की सहयोगी संस्था के रूप में पिछले तीन वर्षों से धनबाद जिले में बाल विवाह मुक्त धनबाद के निर्माण के लिए लगातार जनजागरूकता और सामाजिक हस्तक्षेप का कार्य कर रही है। संस्था का मकसद है कि जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को पूरी तरह खत्म किया जाए और बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाया जाए।
देशभर और झारखंड में बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 100 दिनों का विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनबाद में भी विभिन्न स्तरों पर गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
बाइट-शंकर रवानी- निदेशक -झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

