
धनबाद(DHANBAD): सोमवार को इनर व्हील क्लब माइलस्टोन धनबाद एवं न्यू श्री क्लीनिक की संयुक्त पहल से एक फ्री सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन कैंप आयोजित किया गया। कैंप का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें क्लब की सदस्यों और न्यू श्री क्लीनिक की संजलिका ने भाग लिया। इस आयोजन में डॉ. नीतू सहाय ने बताया कि लगभग 16 किशोर युवतियों को HPV टीका लगाया गया और उन्हें प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) भी दिए गए।
डॉ. नीतू सहाय ने बताया कि WHO के अनुसार, हर साल लगभग 6,60,000 महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का नया मामला होता है और करीब 3,50,000 मौतें इसी बीमारी के कारण होती हैं।
WHO यह सलाह देता है कि 9–14 वर्ष की उम्र की लड़कियों को टीका लगाया जाए इससे यह रोग लगभग 90% तक रोका जा सकता है।
डॉ नीतू सहाय ने बताया कि यह कैंप इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यदि 15 से 45 वर्ष की आयु की लड़कियों और महिलाओं को भी समय पर टीकाकरण और स्क्रीनिंग मिल जाए, तो यह बीमारी बड़े पैमाने पर नियंत्रित की जा सकती है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

