धनबाद में पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं की ऑटो पलटी; एक की मौत, 8 घायल…

धनबाद में पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं की ऑटो पलटी; एक की मौत, 8 घायल…

धनबाद(DHANBAD) : जिले के टुंडी के खरजोड़ी में मंगलवार की अहले सुबह एक ऑटो गड्ढे में गिर गया। जिसमें लगभग आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जबकि एक महिला की मौत हो गई है। घायलों का इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है।

यह है मामला : मनियाडीह चिनापहाडी के निवासी मंगलवार की अहले सुबह पूजा करने बरकार जा रहे थे। इसी दौरान टुंडी खरजोड़ी के समीप ऑटो एक गड्ढे में जा गिरी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया।
जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला का नाम रसमुनी देवी के रूप में हुई है। हालांकि आठ घायल महिला-पुरुष का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घायलों के नाम : कारी देवी (56), सुमानी देवी (65), बड़की देवी (52), शांति देवी (45), चाली देवी (55) सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। वही सरायढेला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *