धनबाद में पशु क्रूरता का सनसनीखेज मामला, कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या का आरोप…

धनबाद में पशु क्रूरता का सनसनीखेज मामला, कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या का आरोप…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद से पशु क्रूरता की एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। मामला बाघमारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां दो व्यक्तियों पर एक कुत्ते के साथ बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है।
जानकारी के अनुसार, झाड़ी में फंसे एक कुत्ते को बचाने के बजाय आरोपियों ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी। शिकायतकर्ता शिवम कुमार ने महावीर महतो और रविंद्र महतो के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि जब शिवम कुमार ने इस अमानवीय कृत्य का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें वहां से भगा दिया। आरोप है कि लगातार मारपीट के कारण कुत्ते की मौत हो गई, जिसके बाद शव को फेंक दिया गया।
घटना का मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी उठाया गया, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है। इस मामले की जानकारी पशु कल्याण एनजीओ को भी दे दिया गया है।
फिलहाल बाघमारा थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाघमारा पुलिस शाम को दोनों अभियुक्तों के घर उनके तलाश में गई थी लेकिन वह दोनों अभियुक्त घर पर नहीं मिले।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से राणा प्रताप की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *