धनबाद में दुकान के बाहर रखे फ्रिज को तोड़कर चोरी, मुख्य सड़क पर घटना से सुरक्षा पर उठे सवाल….

धनबाद में दुकान के बाहर रखे फ्रिज को तोड़कर चोरी, मुख्य सड़क पर घटना से सुरक्षा पर उठे सवाल….

धनबाद(DHANBAD): सदर थाना क्षेत्र के लुबी सर्कुलर रोड स्थित एक दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने रमेश जनरल स्टोर के बाहर रखे रेफ्रिजरेटर को तोड़कर उसमें रखे सामान की चोरी कर ली। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।

मंगलवार सुबह जब दुकान संचालक रमेश मंडल दुकान खोलने पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मीडिया से बातचीत में रमेश मंडल ने बताया कि उनकी दुकान नगर निगम कार्यालय के पास स्थित है। सोमवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान के बाहर रखे फ्रिज को नुकसान पहुंचाया और उसमें रखे सामान को चुरा लिया। उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क के किनारे इस तरह की चोरी की घटना होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *