धनबाद(DHANBAD):बुधवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जय धरती मां फाउंडेशन की ओर से झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और गुरुजी के संघर्षपूर्ण जीवन व झारखंड राज्य के गठन में उनके योगदान को याद किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन ने हमेशा आदिवासी, किसान और मजदूरों की आवाज उठाई और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आम लोगों के बीच निशुल्क पौधा वितरण किया गया। फाउंडेशन ने लोगों से आग्रह किया कि वे पौधारोपण करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं। श्रद्धांजलि सभा के साथ-साथ यह आयोजन सामाजिक जागरूकता का भी संदेश बनकर उभरा।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

