धनबाद में ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए 26 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की बढ़ेगी ऊंचाई…

धनबाद में ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए 26 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की बढ़ेगी ऊंचाई…

धनबाद(DHANBAD) : हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंड कॉर्ड (जीसी) रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति को बढ़ा कर 130 किलोमीटर प्रति घंटा से 160 किलोमीटर प्रतिघंटा किया जा रहा है। ट्रेनों की गति में वृद्धि से पहले कई स्तर पर आंतरिक संरचना को ठोस बनाने का काम चल रहा है।
हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंड कॉर्ड (जीसी) रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति को बढ़ा कर 130 किलोमीटर प्रति घंटा से 160 किलोमीटर प्रतिघंटा किया जा रहा है। ट्रेनों की गति में वृद्धि से पहले कई स्तर पर आंतरिक संरचना को ठोस बनाने का काम चल रहा है। इसी कड़ी में प्लेटफॉर्मों की ऊंचाई भी बढ़ाई जा रही है। धनबाद रेल मंडल में 26 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाई जानी है।

चार अप्रैल को ईसीआर के जीएम छत्रसाल सिंह की मौजूदगी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से धनबाद स्टेशन तक ट्रेन का 160 किमी प्रतिघंटे से सफल ट्रायल भी किया गया। जीसी सेक्शन में प्रधानखंता से मानपुर तक का हिस्सा धनबाद डिवीजन के अंतर्गत आता है। 204 किलोमीटर के इस रेलखंड में छोटे और बड़े मिलाकर कुल 38 स्टेशन व हाल्ट हैं। इनमें से 26 स्टेशन व हॉल्ट ऐसे हैं, जिनके प्लेटफॉर्म की ऊंचाई 160 किमी प्रतिघंटे की गति के लिए बाधा हैं। इन प्लेटफॉर्मों की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। इसके लिए रेलवे ने प्राक्कलन तैयार किया है। इन 26 स्टेशनों पर अप और डाउन को मिलाकर कुल 16 किलोमीटर लंबे प्लेटफॉर्म को रेल लेवल से हाईलेवल (ऊंचा) करना है। लंबाई के साथ कई प्लेटफार्मों की चौड़ाई भी बढ़ाई जानी है।

रेल पटरी और ओवरहेड तार का काम 90 प्रतिशत पूरा
हावड़ा-नई दिल्ली रेलखंड पर सेमी हाईस्पीड ट्रेन दौड़ाने के लिए पिछले कई वर्षों से रेलवे ट्रैक (पटरी) के मजबूतीकरण का काम कर रहा है। साथ ही ओवरहेड तार (ओएचई) को ठोस बनाने के लिए भी करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं। ताकि काम जल्दी से जल्दी पूरा हो सके। बताया जा रहा है कि पटरी और ओएचई से जुड़े 90 प्रतिशत काम पूरे हो चुके हैं। अब रेल पटरी की दोनों तरफ बाउंड्री और जीसी सेक्शन में बचे हुए रेलवे क्रॉसिंग को हटा कर वहां अंडरपास या रेल ओवरब्रिज बनाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है।

इन स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की बढ़ेगी ऊंचाई
भूली, निचितपुर, मतारी, रामकुंडा हॉल्ट, भोलीडीह, निमियाघाट, चेगरो, चौधरीबांध, करमाबाद, गरिया विहार, केशवारी, चौबे, दसरा, यदुडीह, सरमाटांड़, हीरोडीह, लाराबाद, गझंडी, लालबाग, दिलवा, नाथगंज, बसकटवा, यदुग्राम, बंसीनाला, टनकुप्पा, बंधुआ स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *