धनबाद में ज्ञान विज्ञान समिति का आठवां जिला सम्मेलन, खुदीराम बोस और शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि…

धनबाद में ज्ञान विज्ञान समिति का आठवां जिला सम्मेलन, खुदीराम बोस और शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि…

धनबाद (DHANBAD) : ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड की धनबाद जिला इकाई ने सोमवार को गांधी सेवा सदन में अपना आठवां जिला सम्मेलन आयोजित किया। इस अवसर पर समिति ने महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष काशीनाथ चटर्जी ने बताया कि ज्ञान विज्ञान समिति की धनबाद इकाई की स्थापना 1993 में इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स (आईएसएम) के ऑडिटोरियम में हुई थी। उन्होंने कहा कि समिति तब से लगातार सक्रिय है। उन्होंने बताया कि समिति हर तीन साल में अपना जिला सम्मेलन आयोजित करती है। इस सम्मेलन में पिछले तीन वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। सम्मेलन के दौरान अंधविश्वास के खिलाफ एक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद जिला सचिव ने अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे और नए पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *