धनबाद में करणी सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने समाज के लिए बड़ा संदेश दिया…

धनबाद में करणी सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने समाज के लिए बड़ा संदेश दिया…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के एसबी इंटेनेशनल होटल में करणी सेना की पीसी ,धनबाद पहुंचे करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना क्षत्रिय समाज महा समागम के जरिए देंगे बड़ा संदेश..

इस प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, राष्ट्रीय प्रभारी प्रहलाद सिंह खींची और झारखंड प्रदेश धनबाद जिला टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में करणी सेवा के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों और विचारों को पत्रकारों के सामने रखा।

करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि करणी सेवा कभी जातिवाद की विचारधारा नहीं रखती, बल्कि सभी जातियों का साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और विकास में साथ देती है। उन्होंने कहा कि करणी सेवा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लोगों को एकजुट करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।

प्रेस वार्ता में क्षत गया की झारखंड मेंऔर भवन की बाध्यता जो खरीद बिक्री होनी चाहिए उसे खत्म होनी चाहिए, जैसा कि कई राज्यों में हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह बाध्यता गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए एक बड़ा बाधा है, जो अपने सपनों को साकार नहीं कर पा रहे हैं और भविष्य उज्जवल नहीं कर पा रहे हैं

करणी सेना ने मांग की कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में स्वर्ण को 10% आरक्षण दिया जाना चाहिए, ताकि गरीब स्वर्ण की भविष्य सुधर सके। उन्होंने कहा कि यह आरक्षण गरीब स्वर्ण वर्ग के लोगों को समाज में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।

करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि रविवार को करणी सेवा की एक महान जुटान होगी, जिसमें सरकार से अपील की जाएगी कि नगर निगम और नगर निकाय चुनाव में स्वर्ण को 10% आरक्षण मिले और जमीन, भवन में जो खरीद बिक्री की जो बाध्यता है उसे खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि यह जुटान करणी सेवा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय होगा और सरकार को अपनी मांगों को मजबूती से रखने का अवसर प्रदान करेगा।

प्रेस वार्ता में उपस्थित पत्रकारों ने करणी सेवा के पदाधिकारियों से कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से जवाब दिया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *