धनबाद में ऑल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज यूनियन की प्रेस वार्ता…

धनबाद में ऑल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज यूनियन की प्रेस वार्ता…

धनबाद(DHANBAD): ऑल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज यूनियन ने आज धनबाद में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस वार्ता में द्विवार्षिक अधिवेशन धनबाद मंडल एवं अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन एवं एमटीएस की केंद्रीय कार्य करने समिति की बैठक से पूर्व जानकारी दी गई।

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन एवं एमटीएस झारखंड सर्किल रांची द्वारा आयोजित आगामी कार्य करने समिति की बैठक को लेकर जानकारी दी गई। सर्किल सचिव पोस्टमैन एवं एमटीएस सर्कल रांची रवि रंजन सिंह ने धनबाद में प्रेस वार्ता का जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की बैठक अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन एवं एमटीएस द्वारा आयोजित की जा रही है।

यह बैठक 7 एवं 8 सितंबर 2025 को धनबाद में संपन्न होगी। इसमें देश भर से संघ के प्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि भाग लेंगे। इस बैठक में डाक कर्मचारी संघ के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और आगामी रणनीति तय की जाएगी।

रवि रंजन सिंह ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य डाक कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि डाक कर्मचारी संघ हमेशा डाक कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए काम करता रहेगा।

बैठक की तैयारियां जोरों पर हैं और आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस बैठक के माध्यम से डाक कर्मचारी संघ अपनी एकता और मजबूती का प्रदर्शन करेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *