धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बरमसिया रेलवे क्रॉसिंग के पास झुग्गी नुमा दुकानों में आग लग गई, जिसमें चार दुकानें जलकर राख हो गईं। आग देर रात लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब्जी, चाय और नाश्ते की दुकानें जल गईं। गनीमत रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
आग लगने की घटना से स्थानीय दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

