धनबाद में बरामद डंप अवैध कोयला का भंडार.
धनबाद(DHANBAD): जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस, सीआईएसएफ और बीसीसीएल के अधिकारियों ने 6 नंबर खदान में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने हजारों बोरा कोयला बरामद किया है. कुल 300 से 400 टन कोयला बरामद किया गया है. वहीं इस कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है.
टीम को देखते ही तस्कर हुए फरार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोयला माइंस से अवैध कोयला खनन सुभाष और रोहित नाम के तस्करों द्वारा किया जा रहा था. छापेमारी टीम को देखते ही दोनों तस्कर मौके से फरार हो गए. अधिकारियों के अनुसार माइंस से कोयला की चोरी की भंडारण किया गया था.
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
अब प्रशासन अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही खदानों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर विचार किया जा रहा है.
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि बीसीसीएल के कोयला खदान के बंद मुहाने से कोयला का अवैध खनन किया जा रहा था. सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई. जिसमें भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.
वहीं बीसीसीएल प्रबंधक सुनील सिंह ने कहा कि कोयला खदानों के मुहानों को बंद करने की हमेशा कार्रवाई की जाती है, लेकिन असामाजिक तत्वों के द्वारा मुहाने खोल दिए जाते हैं. जिसका नतीजा सामने है. कई बोरी कोयला बरामद किया गया है.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट
