धनबाद में अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा, जिला प्रशासन ने बनाई योजना जल्द लागू होगा…

धनबाद में अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा, जिला प्रशासन ने बनाई योजना जल्द लागू होगा…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले में नो हेलमेट–नो पेट्रोल योजना को सख्ती से लागू किया जाएगा। यानी बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों को पेट्रोल पंप से तेल नहीं मिलेगा।
इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। बहुत जल्द सभी पेट्रोल पंपों को नोटिस भेजकर आदेशित किया जाएगा कि किसी भी परिस्थिति में बिना हेलमेट आए बाइक चालक को पेट्रोल नहीं दिया जाए। दरअसल, इससे पहले भी नगर निगम की ओर से यह योजना लागू की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे पूरी तरह सफल नहीं बनाया जा सका। इस बार प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ इस व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *