धनबाद में अब तक 2.5 फीसदी भूमि का हुआ क्रॉप सर्वे….

धनबाद में अब तक 2.5 फीसदी भूमि का हुआ क्रॉप सर्वे….

धनबाद(DHANBAD):धनबाद समेत राज्य के 12 जिलों में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की रफ्तार बेहद धीमी है. निदेशालय ने धनबाद जिले को कुल 16,52,471 प्लॉट का सर्वे करने का लक्ष्य दिया था, लेकिन अब तक केवल 41,331 प्लॉट का ही सर्वे हो सका है. यानी लक्ष्य का मात्र 2.5 फीसदी ही काम पूरा हुआ है. इससे किसानों में नाराजगी भी है. कृषि निदेशालय ने सभी जिलों में सर्वेयर की नियुक्ति की है. पूरे राज्य में कुल 32,518 सर्वेयर नियुक्त किये गये हैं. प्रत्येक सर्वेयर को प्रतिदिन 25 प्लॉट का सर्वे करना है. लेकिन तकनीकी दिक्कत और सुस्त कार्यशैली के कारण उम्मीद के अनुरूप काम नहीं हो पा रहा है. राज्य के 12 जिलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम हो रहा है, उनमें लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो, सिमडेगा, गढ़वा, रांची, धनबाद, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, साहिबगंज, गोड्डा व दुमका शामिल हैं.

विभाग ने दिए तेजी लाने के निर्देश

कृषि निदेशक ने सभी जिलों के कृषि पदाधिकारियों को सर्वे में तेजी लाने का निर्देश दिया है. विभाग ने संकेत दिया है कि अब सीएससी और निजी एजेंसियों की मदद से काम को रफ्तार दी जाएगी, ताकि किसानों को समय पर इसका लाभ मिल सके.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *