धनबाद में अचानक बर्फबारी से सफेद हुई कोयलांचल की धरती…

धनबाद में अचानक बर्फबारी से सफेद हुई कोयलांचल की धरती…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और शहर में तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। देखते ही देखते सड़कों, छतों और मैदानों पर सफेद बर्फ की चादर बिछ गई। जिससे पूरा शहर मानो बर्फ से ढक गया हो। खासकर रणधीर वर्मा चौक का नजारा इतना मनमोहक हो गया कि लोगों ने इसे कश्मीर जैसा दृश्य करार दिया।

अचानक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बर्फबारी शुरू हो गई। अचानक बड़े-बड़े बर्फ का टुकड़ा गिरने से जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। सड़कों पर आवाजाही धीमी पड़ गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

ओलावृष्टि के बाद रणधीर वर्मा चौक समेत कई इलाकों में सफेद परत जम गई। जिसने पूरे इलाके को एक अलग ही रूप दे दिया। बच्चों और युवाओं ने इस अनोखे मौसम का जमकर आनंद लिया। कई लोग सड़कों पर निकलकर ओलों के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाते दिखे, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि इस ओलावृष्टि से कुछ जगहों पर नुकसान की भी खबर है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *