धनबाद भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने प्रेस वार्ता कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से मांगा समर्थन…

धनबाद भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने प्रेस वार्ता कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से मांगा समर्थन…

झरिया(JHARIA): झारखंड में विधानसभा चुनाव के घोषणा होने के बाद प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में मतदान देने को लेकर समर्थन मांगना शुरू कर दी है..

वही धनबाद अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगने को लेकर संसद ढुल्लू महतो ने भी कवायद तेज कर दी है। बुधवार को प्रेस वार्ता के जरिए सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद झरिया, सिंदरी, निरसा और बाघमारा से प्रत्याशियों को बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया साथ ही कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी इस दौरान उन्होंने मौजूदा हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यह ठगबंधन की सरकार है..

युवाओं को रोजगार और भत्ता देने के झूठे वादे कर ठगने का कार्य किया है। इस बार जनता ने मन बना चुकी है कि भाजपा को समर्थन देकर पूर्ण बहुमत की सरकार झारखंड में बनाएगी..

परिवार वाद के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि परिवारवाद भाजपा नहीं करती है, जो लोग पूर्व से जुड़े हुए हैं पार्टी का झंडा ढ़ो रहे हैं उन्हें मौका दिया गया है और उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार जनता ने ठाना है झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनना है..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *