धनबाद(DHANBAD): झारखंड नगर निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन धनबाद में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार संजीव अग्रवाल के खिलाफ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने ही मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी समर्थित उम्मीदवार संजीव अग्रवाल के खिलाफ झरिया की बीजेपी विधायक रागिनी सिंह के पति और पूर्व विधायक संजीव सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा धनबाद के बीजेपी नेता मुकेश पांडेय और भृगुनाथ भगत ने भी मेयर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है।
दूसरी तरफ धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल भी भाजपा छोड़ कर इस बार जेएमएम समर्थित उम्मीदवार के रूप में मैदान में है। दो दिन पहले चंद्रशेखर अग्रवाल ने दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने जेएमएम की सदस्यता ग्रहण की थी। वही बीजेपी छोड़ कर दलित नेता शांतनु चंद्रा उर्फ बबलू पासवान भी मेयर प्रत्याशी के रूप में मैदान में है और आसजू से समर्थन मांगा है..आजसू ने भी अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया है..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

