धनबाद बिजली चोरी में 85 लोग पकड़े गए…

धनबाद बिजली चोरी में 85 लोग पकड़े गए…

धनबाद(DHANBAD): बिजली चोरी में मंगलवार को 85 लोग पकड़े गए। 14 लाख 74 हजार जुर्माना लगाया। कुल 663 जगहों पर अभियान चलाया गया। धनबाद एरिया बोर्ड के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अपने-अपने क्षेत्र के जेई, सहायक एवं कार्यपालक अभियंता कर रहे थे। धनबाद सर्किल में 343 जगहों पर अभियान चलाकर 32 लोग पकड़े गए। चार लाख 99 हजार जुर्माना लगाया। धनबाद डिवीजन से 11, गोविंदपुर से पांच, निरसा से आठ व झरिया डिवीजन से आठ लोग पकड़े गए। वहीं चास सर्किल में 310 जगहों पर अभियान चलाकर 53 लोग पकड़े गए। नौ लाख 75 हजार रुपए जुर्माना लगाया। चास से 19 लोयाबाद से 16 व तेनुघाट से 18 लोग पकड़े गए। छापेमारी के दौरान पुलिस बल तैनात दिखे। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने दी।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *