धनबाद(DHANBAD):धनबाद बार एसोसिएशन के 16 पदों के लिए 30 अगस्त को होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार चरम पर है. चुनाव मैदान में विभिन्न पदों के 101 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं. कई प्रत्याशियों में आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, तो कुछ तरह-तरह की घोषणा कर रहे हैं. इस चुनाव में 2215 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. अध्यक्ष पद पर अमरेंद्र कुमार सहाय, राधेश्याम गोस्वामी, सुरेश यादव, कंसारी मंडल, एचएन सिंह ताल ठोक रहे हैं. उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरुण तिवारी, धनेश्वर महतो, जयंत चक्रवर्ती, पीके भट्टाचार्य, राजदेव यादव ,सुबोध कुमार अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. महासचिव पद पर कांटे की टक्कर होने की संभावना है. इस पद पर जितेंद्र कुमार, जया कुमार, विदेश कुमार दान, मेघनाथ रवानी, अजय किशोर नारायण, दीपनारायण, रंजीत कुमार साव, वसी अहमद आजाद अपना भाग्य आजमा रहे हैं. कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक शाह, जयदेव कुम्हार, केदार नाथ महतो, कृष्ण बिहारी सहाय, मुकुल कुमार व शिव कुमार प्रसाद सिंह उर्फ प्रभात सिंह मैदान में हैं. सहायक कोषाध्यक्ष के उम्मीदवार आनंद कुमार मिश्रा, अनिल कुमार त्रिवेदी, दिलीप कुमार प्रसाद, दिवाकर प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ दीवाकर श्रीवास्तव, महेंद्र गोप, मनोज प्रमाणिक, मुकुंद महतो व राजीव कुमार, संयुक्त सचिव (प्रशासन) के उम्मीदवार अमरदीप कुमार राय, अमित कुमार सिंह, ब्रजकिशोर उर्फ कर्ण,धनंजय कुमार सिंह, गजेंद्र कुमार, गोपाल जी पांडेय, जगन्नाथ महतो, नंदलाल झा, नीरज कुमार व संजय कुमार रवानी मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझा रहे हैं. संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) पद के उम्मीदवार अभिजीत कुमार साधु, अमल कुमार महतो, अतीश कुमार, जय राम मिश्रा, कुंदन कुमार वर्मा, मोहम्मद ऐनुल हक, नरेंद्र कुमार त्रिवेदी, राजेंद्र गोप उर्फ राजू गोप, राणा विक्रम कुमार सिंह, संजीव कुमार महतो व सुभाशीष चटर्जी ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है.
बार के ऑडिट पर उठाये सवाल :
गुरुवार को अधिवक्ताओं की एक टीम ने प्रेसवार्ता कर बार एसोसिएशन के आय-व्यय पर कई सवाल उठाये. अधिवक्ता पंकज प्रसाद ने कहा कि बार एसोसिएशन एक पंजीकृत सोसाइटी है जहां हर वर्ष अंकेक्षण का प्रावधान है. वर्ष 2024 -25 के आय व्यय का अंकेक्षण ऑडिटर रवि अग्रवाल ने किया था जिसमें उन्होंने आईसीएआई स्टैंडर एसए 200 एवं एसए 500 का पालन नहीं किया गया.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

