धनबाद फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित विकाश रंजन उर्फ पप्पू सिंह दिवा-रात्रि नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट 9 अगस्त से…

धनबाद फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित विकाश रंजन उर्फ पप्पू सिंह दिवा-रात्रि नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट 9 अगस्त से…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में आगामी 9 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक दो दिवसीय विकाश रंजन उर्फ पप्पू सिंह दिवा-रात्रि नॉक आउट आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह टूर्नामेंट हीरापुर स्थित झारखंड मैदान में खेला जाएगा।

इस संबंध में गुरुवार को झारखंड मैदान हीरापुर में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन सचिव विकास साव ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लेने के लिए एंट्री कराई है। विजेता टीम को ₹20,000 नगद, ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उपविजेता टीम को ₹15,000 नगद के साथ ट्रॉफी व पुरस्कार, तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को ₹7,000 नगद और चौथे स्थान पर आने वाली टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 9 अगस्त की शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है।

टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 9 अगस्त को शाम 8:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-2 धीरेन्द्र नारायण बंका, आयोजनकर्ता विकाश रंजन उर्फ पप्पू सिंह एवं रूपा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

फाइनल मुकाबला व समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह 10 अगस्त को शाम 7:00 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लाल बाबू सिंह, कुम्भनाथ सिंह, विकाश रंजन, रूपा सिंह, मिथिलेश पासवान, प्रमोद यादव एवं उर्मिला देवी शामिल होंगे

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *