धनबाद(DHANBAD): धनबाद प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मां सरस्वती की पूजा में धनबाद जिला प्रेस क्लब से जुड़े सैकड़ो पत्रकार पूजा में शामिल हुए और विद्या की देवी मां शारदे से समाज में फैले अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान की ज्योति फैलाने के लिए आराधना की …
मां सरस्वती की आराधना के बाद पत्रकारों एवं आम लोगों के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया .. गौरतलब है कि बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा पूरे विधि विधान के साथ आज देश भर में हो रही है …धनबाद के सभी शिक्षण संस्थानो से जुड़े छात्र-छात्राओं एवं बुद्धिजीवियों द्वारा मां शारदे की आराधना की जा रही है …जहां कुछ लोगों ने भव्य पंडाल बनाकर और मां शारदे की मूर्ति रखकर पूजा कर रहे हैं तो कुछ लोग अपने घरों में भी मां शारदे की आराधना कर रहे हैं…
धनबाद प्रेस क्लब कैंपस में भी पंडाल के अंदर मां शारदे की मूर्ति रखकर पूजा की जा रही है…यह परम्परा पिछले वर्ष 2024 से शुरू हुई है और इस वर्ष दस्ते साल 2025 में भी भव्य आयोजना किया गया है..कहा भी जाता है पत्रकार और साहित्यकार चुकी कलम के पुजारी होते है ऐसे में मां सरस्वती सभी को ज्ञान की भंडार से भर दे यही हम सबकी कामना है…
मुण्डकोउपनिषद में कहा गया है… तमसो मां ज्योतिर्गमय…यानि हे मां हमें अंधकार से प्रकाश में लाईए..
सरस्वती महाभाग्ये विद्या कमल लोचने ..
विद्यारूपे विशालाक्षी
विद्या देवी नमोस्तुते…
NEWS ANP के लिए विवेक और साथ सन्नी शर्मा के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

