धनबाद -प्रतिमा अनावरण समारोह में स्थानीय युवाओं ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेंट किया भावनाओं से जुड़ा हस्तनिर्मित स्केच…

धनबाद -प्रतिमा अनावरण समारोह में स्थानीय युवाओं ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेंट किया भावनाओं से जुड़ा हस्तनिर्मित स्केच…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (BBMKU) में मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रसिद्ध झारखंड आंदोलनकारी बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भव्य रूप से किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहे।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया। कुलपति द्वारा दोनों गणमान्य अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सांसद सीपी चौधरी, विधायक राज सिन्हा, जयराम महतो, अरूप चटर्जी, जयमंगल सिंह, शत्रुघ्न महतो, चंद्रदेव महतो, उमाकांत रजक, मथुरा महतो और पूर्व मंत्री बेबी देवी सहित कई अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री को स्थानीय युवाओं द्वारा बनाया गया हस्तनिर्मित स्केच भी भेंट किया गया। इसमें रोहित पाठक, नितेश शर्मा, हैप्पी, राजीव पांडे, साहिल अली और तारिक अनवर की विशेष भूमिका रही।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कहा कि सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने और उनके योगदान को स्मरणीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के कार्यकाल के दौरान उन्होंने ही हजारीबाग विश्वविद्यालय से हटाकर कोयलांचल क्षेत्र में एक अलग विश्वविद्यालय की परिकल्पना की थी। आज बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय राज्य के छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *