धनबाद पुलिस लाइन में मनाया गया सरहुल महोत्सव, मांदर की थाप पर झूमें डीसी, एसपी और पुलिस परिवार के परिजन, शांति, समृद्धि व खुशहाली की हुई कामना…

धनबाद पुलिस लाइन में मनाया गया सरहुल महोत्सव, मांदर की थाप पर झूमें डीसी, एसपी और पुलिस परिवार के परिजन, शांति, समृद्धि व खुशहाली की हुई कामना…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद पुलिस लाइन में सोमवार को सरहुल पर्व का आयोजन धूम धाम से किया गया। पुलिस एसोसिएशन व सरना समिति के लोगों ने उपायुक्त माधवी मिश्रा, सिटी एसपी अजीत कुमार, डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द सिंह, डीएसपी प्रदीप मिंज व डीएसपी अर्चना खलको सहित अन्य अतिथियों का सरना रीति रिवाज से पगड़ी बांधकर स्वागत किया।

अतिथियों ने प्रकृति की पूजा-अर्चना के साथ सरहुल पर्व की शुरुआत की। सरहुल पर्व आदिवासी नववर्ष का त्योहार है. इस पर्व में प्रकृति की पूजा की जाती है. जो धरती माता को समर्पित है। आदिवासी समाज के द्वारा पेड़ की पूजा की जाती है क्योंकि यह आश्रय देता है, मौसम की मार से बचाता है। मनुष्य के जीवन को सरलता से जीने की प्रेरणा देता है। पर्व के माध्यम से आदिवासी समुदाय को बारिश का अंदाजा हो जाता है। आदिवासी समाज इस पर्व के माध्यम से जल जंगल और जमीन को सुरक्षित व संरक्षित रखने का संकल्प लेते हैँ ताकि प्रकृति की संरचना में जीवन खुशहाली से फलता फूलता रहे।

सरहुल के इस पर्व को भूमिज हादी बोंगा व संथाल बाहा बोंगा, बा: परब व खाद्दी परब के नाम से भी पुकारते हैं। मांदर की थाप पर डीसी माधवी मिश्रा व सिटी एसपी अजीत कुमार समेत अन्य अतिथियों ने मनमोहक नृत्य भी किया…

NEWS ANP के लिए विवेक के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *