धनबाद पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल

धनबाद पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल

धनबाद(DHANBAD): धनबाद पुलिस लाइन में दंगा और अनियंत्रित भीड़ से निबटने के लिए पुलिसकर्मियों ने विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य संभावित तनावपूर्ण परिस्थितियों में पुलिस की तत्परता और रणनीतिक क्षमता को परखना था।

इस दौरान पुलिस जवानों ने वास्तविक परिस्थितियों का अनुकरण करते हुए चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।

धनबाद पुलिस ने इस मॉक ड्रिल के माध्यम से अपनी दक्षता को परखा और भविष्य में किसी भी अप्रिय स्थिति से निबटने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।

NEWSANP के लिए धनबाद से राणा प्रताप की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *