धनबाद पुलिस को मिले 40 चार पहिया और 45 दोपहिया वाहन, पेट्रोलिंग होगी और मजबूत…

धनबाद पुलिस को मिले 40 चार पहिया और 45 दोपहिया वाहन, पेट्रोलिंग होगी और मजबूत…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और पुलिस पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सभी जिलों के लिए कुल 1477 नए वाहनों का आवंटन किया गया है। डीजीपी के निर्देश पर आईजी प्रोविजन ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, राज्य के पुलिस बेड़े में 628 चार पहिया और 849 दोपहिया वाहन शामिल किए गए हैं। फिलहाल ये सभी वाहन रांची के डोरंडा स्थित पुलिस मुख्यालय के रक्षित परिवहन में उपलब्ध हैं।

जिलों में आवंटन के तहत धनबाद पुलिस को 40 चार पहिया और 45 दोपहिया वाहन मिले हैं। वहीं राजधानी रांची को 80 चार पहिया और 73 दोपहिया, जमशेदपुर को 51 चार पहिया और 89 दोपहिया, बोकारो को 39 चार पहिया और 53 दोपहिया तथा हजारीबाग को 28 चार पहिया और 42 दोपहिया वाहन दिए गए हैं।

इन नए वाहनों के मिलने से जिलों में पुलिस पेट्रोलिंग और कानून-व्यवस्था की निगरानी और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *