धनबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वाहन चोर गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार ,सिटी एसपी ने की पीसी…

धनबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वाहन चोर गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार ,सिटी एसपी ने की पीसी…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद SSP प्रभात कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तीसरा थाना क्षेत्र के कालीटांड फुटबॉल ग्राउंड के पास धनबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी किए गए पांच बाईक को बेचने की नीयत से एकत्रित कर रहे तीन चोरों को पुलिस ने दबोचा है…

मोटरसाइकिल चोर गिरोह के मुख्य सरगना सोनू सिन्हा जो की खास कुइयां दुर्गा मंदिर रहने वाला हैं और उसके दो सहयोगी कारू भुइंया और सोनू भुइंया को भी पुलिस ने दबोचा उनके पास से कुल पांच मोटरसाइकिल जप्त की गई है।

सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने आज प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि लगातार जिले में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य सरगना भी इस बार पुलिस के पकड़ में आ गया है उसके ऊपर धनबाद जिले के कई थानों में आधे दर्जन से अधिक चोरी और अपराधिक मामला दर्ज है पकड़े गए सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया साथ ही उनके निशानदेही पर छापेमारी भी कर रही है ..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *