धनबाद(DHANBAD): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से सोमवार को धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के लेबर सेल के विस्तार को लेकर सहमति बनी और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
लोजपा (आर) लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए श्रमिकों के हित में लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी का उद्देश्य मजदूरों की समस्याओं को उठाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।
उन्होंने कहा कि लेबर सेल के विस्तार से संगठन जमीनी स्तर तक पहुंचेगा और श्रमिकों की आवाज को मजबूती मिलेगी। साथ ही मजदूरों से जुड़े मुद्दों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

