बीस दिन के अंदर स शरीर हाजिर नहीं होने पर होगी अनुशास्मिक कार्रवाई, सोनू कुमार प्रभारी
झरिया(JHARIA): धनबाद न्यायालय आदेश अव्हेलना के विरोध में न्यायालय के निर्देशानुसार शुक्रवार को तिसरा थाना अन्तर्गत घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में एसआई चूमना उरांव ने दुर्गा पुर न्यू कालोनी निवासी रुपेश कुमार यादव पिता स्व दुर्गा यादव के आवास पर इश्तिहार चस्पाया..
मौके पर एसआई चूमना उरांव ने बताया कि रुपेश कुमार यादव जीआर 4158/15 के तहत दर्ज मामले में न्यायालय के आदेश के अव्हेलना कर लगभग नव वर्ष से फरार चल रहा है। जिसके विरुद्ध यादव के आवास पर इश्तिहार चस्पया गया है। साथ ही यह आदेश दिया जाता है कि बीस दिन के अंदर स शरीर कोर्ट में हाजिर हों नही तो आने वाले दिनों में न्यायालय के आदेश अनुसार कुर्की जप्ती कर अभियुक्त का घर जमीदोज कर दिया जायेगा..
वही दुसरी ओर घनुडीह ओपी कांड संख्या 82/24 धारा 341,323,379,504,506 आईपी सी के तहत दर्ज प्रार्थिमिकी में न्यायलय के आदेश के अव्हेलना कर विगत कई महीनों से फरार चल रहे पांडेय बेड़ा फतेहपुर वस्ति निवासी सूरज कुमार 30 वर्षीय पिता प्रेम निषाद के बंद आवास के दरवाजे पर ओपी प्रभारी सोनू कुमार के निर्देशानुसार एएसआई हृदय राम ने बस्ती स्थित निषाद के घर पर इश्तिहार ढोल नगाड़े के साथ चस्पाया जबकि अधिकारी के रूप में एएसआई अकलेश कुमार के साथ कई सस्त्रबल मौजूद थे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

