धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 29/08/2025 को अपराहन 2:30 बजे से प्रशासक सह नगर आयुक्त की अध्यक्षता में आगामी पर्व त्यौहार के मद्देनज़र शहर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2025 की तैयारियों की समीक्षा हेतू बैठक आहूत की की गई जिसमें धनबाद नगर निगम के सभी आंचल की सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, सभी वार्ड के स्वच्छता पर्यवेक्षक ,DIMSWL (RAMKY) के प्रतिनिधि एवं सुलभ शौचालय के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक के मुख्य निर्णय निम्नलिखित है:-
- सभी अंचल में विशेष सफाई अभियान चलते हुए साफ सफाई मैं सुधार लाने का निर्देश दिया गया।
- सभी अंचल के सहायक नगर आयुक्त एवं नगर प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि अपने आंचल अंतर्गत वार्डो में अवस्थित Cleanliness Target Unit (CTU) एवं Garbage Vulnerable Points (GVP) को चिन्हित एवं मैपिंग करते हुए उसकी सूची निगम कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
- DIMSWL (RAMKY) को निर्देश दिया गया कि सभी Cleanliness Target Unit (CTU) एवं Garbage Vulnerable Points (GVP),Dustbin का सफाई अच्छी तरह से करते हुए वहां ब्लीचिंग का छिड़काव करना सुनिश्चित करेंगे।
- यह सूचना प्राप्त हो रही है कि डोर टु डोर कचरा उठाओ प्रतिदिन नहीं हो रहा है जिस पर नगरहित महोदय द्वारा DIMSWL (RAMKY) के प्रतिनिधि को सख्त निर्देश दिया गया कि डोर टु डोर कचरा उठाओ प्रतिदिन करना सुनिश्चित करेंगे ।
- DIMSWL (RAMKY) के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया कि डोर टु डोर कचरा उठाओ में प्रयोग किए जा रहे वाहन ward wise रूट चार्ट बनाकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक को निर्देश डोर टु डोर कचरा उठाओ रूट चार्ट के अनुसार तय समय मैं किया जाएगा इसका प्रचार अपने अतंर्गत वॉर्ड में करना सुनिश्चित करेंगे।
- DIMSWL (RAMKY) दूर तो दूर कचरा उठाओ के वहां निकल जाने के उपरांत जिन मकान /दुकान के सामने कचरा पाए जाने पर उनके ऊपर झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2016 के प्रावधानों के तहत जुर्माना राशि वसूल की जाएगी ।
- सभी अंचल के सहायक नगर आयुक्त , नगर प्रबंधक एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक को निर्देश दिया गया कि जिन दुकानदारों के द्वारा हर और नीला डस्टबिन का प्रयोग नहीं किया जा रहा है उन पर फाइन लगाना सुनिश्चित करेंगे।
- सुलभ शौचालय के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित कम्युनिटी टॉयलेट एवं पब्लिक टॉयलेट का का साफ सफाई सही तरीके से करना सुनिश्चित करेंगे।
- सभी अंचल के सहायक नगर आयुक्त , नगर प्रबंधक स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं DIMSWL (RAMKY) के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया कि जिन कमर्शियल तथा आवासीय घरों के द्वारा यूजर चार्ज नहीं दिया जा रहा है उनका डोर टू डोर कचरा उठाओ बंद करते हुए उचित करवाई करना सुनिश्चित करेंगे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

